कुल सचिव फाइल लटका देते हैं
विनोद कुमार ने कहा कि घाटशिला कॉलेज, को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद से ए ग्रेड मिला। नैक के निरीक्षण से पहले कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विकास जरूरत था। इसके लिए केयू के साथ अपने ज्वाइंट अकाउंट से राशि मांगी तो वीसी के सामने कई अधिकारियों ने कहा कि अगर एक साथ इतनी राशि निकालने की अनुमति दी गई तो मैडम आप फंस जाएंगी। हालांकि कुलपति ने अधिकारियों की बात को अनसुना कर कॉलेज को तैयारियों के लिए राशि खर्च करने की अनुमति दी। इसी वजह से कॉलेज को ए ग्रेड मिला। लेकिन यह बात कई लोगों को अच्छी नहीं लगी। यहां तक कहा गया कि जमशेदपुर के किसी कॉलेज को घाटशिला कॉलेज से कम स्कोर कैसे हो गया।