पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • उत्कल समाज उवि मूल्यांकन केंद्र में सीसीटीवी कैमरा खराब, आरडीडीई ने ठीक कराने का दिया आदेश

उत्कल समाज उवि मूल्यांकन केंद्र में सीसीटीवी कैमरा खराब, आरडीडीई ने ठीक कराने का दिया आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) अरविंद विजय बिलुंग ने शुक्रवार को गोलमुरी उत्कल समाज विद्यालय स्थित मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब देख केंद्राधीक्षक को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) का आदेश है कि मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरे की नजर में होना चाहिए। लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि शनिवार तक हर हाल में केंद्र में सीसीटीवी कैमरा काम करते नजर आना चाहिए, ताकि उसके जरिए मूल्यांकन कार्य पर नजर रखी जा सके। केंद्र में शिक्षकों की कम संख्या पर आरडीडीई ने कहा कि कई केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य समाप्ति की ओर है। उत्कल समाज विद्यालय गोलमुरी में इंटर आर्ट्स की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है।

दो विद्यालयों में भवन निर्माण का भी लिया जायजा

आरडीडीई ने परीक्षा केंद्र के साथ ही राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत टाटा वर्कर्स हाईस्कूल व आरपी पटले उवि जुगसलाई में बन रहे भवन निर्माण कार्य का जायजा लिया। टाटा वर्कर्स यूनियन उवि में निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि आरपी पटेल स्कूल में निर्माण कार्य बंद है। इस पर वहां के प्रिंसिपल को उन्होंने अविलंब निर्माण कार्य शुरू करने का आदेश दिया।

खबरें और भी हैं...