पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • 21 मई से काला बिल्ला लगा कर आंदोलन शुरू करेंगे विश्वविद्यालय व कॉलेजों के कर्मचारी

21 मई से काला बिल्ला लगा कर आंदोलन शुरू करेंगे विश्वविद्यालय व कॉलेजों के कर्मचारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) सहित अंगीभूत कॉलेजों के कर्मचारी आंदोलन की तैयारी में हैं। झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले करीब 600 कर्मचारी 21 मई से 25 मई तक काला बिल्ला लगा कर काम करेंगे। इसके बाद सांकेतिक हड़ताल और फिर शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। शुक्रवार को कर्मचारी नेता विश्वंभर यादव ने आंदोलन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षक संघ से भी कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने की अपील की। मालूम हो कि ये कर्मचारी सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष और सातवां वेतनमान लागू करने की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...