पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • नीट और जेईई की तैयारी के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में 25 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

नीट और जेईई की तैयारी के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में 25 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | शिक्षण संस्था ‘अल-अमीन मिशन’ व ऑल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन के सहयोग से नीट व जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए चयन परीक्षा का आयोजन शुक्रवार को मानगो जाकिरनगर स्थित कबीर मेमोरियल उर्दू मिडिल स्कूल में किया गया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के 25 छात्रों ने भाग लिया। उत्तीर्ण छात्रों को इंजीनियरिंग के लिए रांची शाखा और मेडिकल के लिए पटना शाखा में प्रवेश मिलेगा। मालूम हो कि अल-इंडिया मिशन एक शैक्षणिक संस्था है। इसके द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले मुस्लिम बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में ऊपर उठाना मुख्य उद्देश्य है। परीक्षा के सफल आयोजन में कबीर मेमोरियल के प्रधानाध्यापक अबरार अहमद अंसारी, सचिव मोबिन अंसारी, खालिद इकबाल, तनवीर अख्तर रोमानी, महबूब आलम आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...