पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • डंपयार्ड बन गया है कोल्हान विवि, कमीशन के लिए डीपीआर रोका जाता है : विनोद कुमार

डंपयार्ड बन गया है कोल्हान विवि, कमीशन के लिए डीपीआर रोका जाता है : विनोद कुमार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर काम के लिए फाइल रांची भेज दी जाती है

घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य ने लगाए कई आरोप

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

जामिनी कल्याणी एवं जामिनीकांत बीएड कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ‘ऑटोनीमी ऑफ कॉलेज प्रोस्पेक्टस एंड प्रॉब्लम’ पर शुक्रवार को साकची स्थित एक होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें घाटशिला कॉलेज के प्रिंसिपल विनोद कुमार ने कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने केयू को डंपयार्ड तक कह दिया।

उन्होंने कहा कि कोई भी प्रस्ताव बनाकर भेजो केयू उसे अपने स्तर से मंजूरी देने की जगह रांची भेज देता है। इससे योजनाएं लंबित रह जाती हैं। हमारे यहां जमशेदपुर व चाईबासा के कई कॉलेजों से अधिक छात्र हैं। इसके बाद भी कॉलेज के विकास के लिए कोई सहयोग नहीं मिल रहा। कॉलेज की विकास योजनाओं का डीपीआर पास कराने के नाम पर झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग में एक फीसदी राशि कमीशन मांगी जाती है। कमीशन नहीं देने पर कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए भेजा गया डीपीआर गायब हो जाता है। विनोद कुमार ने कुलसचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुलपति के आदेश के बावजूद कॉलेज के विकास की फाइल को कुलसचिव ने डेढ़ महीने तक लटका कर रखा। हालांकि घाटशिला कॉलेज के प्रिंसिपल यह सब आरोप जब लगा रहे थे उससे पहले केयू का कोई पदाधिकारी मौजूद नहीं था। लेकिन दूसरे कालेजों के कई प्रिंसिपल, यूजीसी के पूर्व पदाधिकारी मौजूद थे।

कार्यशाला में ये थे उपस्थित : वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल डाॅ. पूर्णिमा कुमार, को-ऑपरेटिव कॉलेज के डॉ. एनआर चक्रवर्ती, एबीएम कॉलेज की डाॅ. मुदिता चंद्रा, केएमपीएम वोकेशनल कॅालेज से मीता जखनवाल, आरका जैन के डाॅ. अंगद तिवारी, एलबीएसएम के डाॅ. अमर सिंह, बीडीएसएल की डाॅ. पुष्कर बाला।

खबरें और भी हैं...