पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • बच्चों के बहाने मम्मी भी सेहत ठीक करने पर दे रही हैं जोर

बच्चों के बहाने मम्मी भी सेहत ठीक करने पर दे रही हैं जोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| जमशेदपुर हेल्थ एवेयरनेस एसोसिएशन के तत्वावधान में एग्र्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में बच्चों के साथ मम्मियां भी अपने को फिट करने में जुट गई हैं। शुक्रवार को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में एकतरफ बच्चे कसरत करने में जुटे हुए थे, तो दूसरी तरफ मम्मियां भी अपनी फिटनेस योग कर रही थी। गुरुद्वारा का भ्रमण : शुक्रवार को समर कैंप में शामिल बच्चे आशीर्वाद प्राप्ति हेतु सीतारामडेरा गुरुद्वारा पहुंचे। अब शनिवार को एग्रिको समर कैंप में शामिल बच्चे ऐरोबिक व जुंबा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद रविवार को सभी को डिमना लेक की सैर कराई जाएगी। यहां समर कैंप में 317 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...