पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भोलानाथ दास ने जिला शतरंज का खिताब जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज संघ की मेजबानी में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे 38वीं जिला शतरंज चैंपियनशिप में भोलानाथ दास ने सर्वाधिक आठ अंक अर्जित करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा सातवें राउंड में शीर्ष पर रहे आयुष अग्रवाल दूसरे, अंशुल निगम तीसरे, अनुराग पाणिग्रही चौथे, अजीत मसीह पांचवें, कुमार उत्कर्ष छठे, अर्चित जायसवाल सातवें, प्रचेता अग्रवाल आठवें, आयुष पांडेय नौवें व जगन्नाथ प्रसाद शर्मा को दसवें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रचेता अग्रवाल चैंपियन : दूसरी तरफ महिला वर्ग के अंतिम राउंड में अंकना कबिराज को मात देकर प्रचेता अग्रवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंडर-14 बालिका वर्ग में प्राची बल पहले, ध्रुति शाह दूसरे व रिया कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि बालक वर्ग में सायन कुंडू विजेता व श्रेष्ठ कुमार झा उपविजेता रहे।

खबरें और भी हैं...