पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऑनलाइन बिल भुगतान करने पर हर महीने 240 रुपए तक की बचत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार जमशेदपुर

ऑनलाइन व कैशलेस तरीकों से बिजली बिलों के भुगतान को बढ़ावा देने के लिए झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड सुविधाओं में और इजाफा कर रही है। अब ग्राहक साल के बारह माह सभी बिलों पर छूट पा सकते हैं। इस तरह जहां एक ओर लाइन में लगने से मुक्ति मिल सकती है। वहीं, छूट का भी लाभ भी मिलता है।

एक साल में बिजली कंपनी ने तीन करोड़ रुपए का भुगतान इस तरह बिल चुकाने वालों को किया है। बिजली कंपनी ने क्षेत्र के जमशेदपुर समेत सभी 15 जिलों में यह योजना लागू कर दी है। उपभोक्ता मोबाइल, ऑनलाइन, डेबिट कार्ड, पेटीएम व अन्य तरीकों से बगैर नगदी भुगतान किए बिल की राशि जमा कर सकते हैं। कंपनी को 300 करोड़ रुपए कैशलेस पद्धति से प्राप्त हो रहे हैं। योजना का सबसे ज्यादा लाभ जमशेदपुर के ग्राहक उठा रहे हैं। सरायकेला-खरसावां दूसरे और चाईबासा तीसरे नंबर पर हैं।

हर महीने 24 लाख की छूट

कंपनी क्षेत्र में फिलहाल तीन लाख ग्राहक कैशलेस तरीकों से बिजली बिलों का भुगतान कर रहे हैं। यह संख्या एक साल में पांच लाख तक होने की उम्मीद हैं। एक बिल पर 5 से 20 रुपए तक की छूट दी जा रही है। इस तरह औसतन हर माह करीब 22 से 24 लाख एवं सालाना करीब तीन करोड़ की छूट ग्राहकों को मिली है। हर बार छूट का लाभ अगले बिल में दिया जाता है। योजना के तहत जमशेदपुर-आदित्यपुर में सबसे ज्यादा करीब एक लाख ग्राहक छूट का लाभ उठा रहे हैं। शेष जिलों से औसतन 2 से 30 हजार ग्राहक कैशलेस बिल जमा कर रहे हैं। इस तरह के भुगतान की रसीद के रूप में पेमेंट कोड, पेमेंट एड्रेस, राशि, पेमेंट टाइम की जानकारी भी मोबाइल या कम्प्यूटर पर तत्काल मिल रही है।

उपभोक्ता साल के पूरे 12 महीने ले सकते हैं बिजली बिल में छूट

इस तरह ले सकते हैं छूट का लाभ

बिल रकम छूट

100 05

500 05

1000 05

1500 08

2000 10

3000 15

4000 20

(छूट राशि रुपए में)

बिजली कंपनी ने अब तक ग्राहकों को दी 2 करोड़ रुपए की रियायत

घाटशिला 20 हजार

कैशलेस का लाभ लेने वाले जिलेवार उपभोक्ताओं की संख्या

जमशेदपुर आदित्यपुर 01 लाख

हर माह रिबेट का लाभ

 ऑनलाइन पेमेंट करने से हर महीने हमें कुछ न कुछ रिबेट मिल रहा है। इस सुविधा से हमें जोन पर लाइन में भी नहीं लगना पड़ता है। - विकास कुमार सिंह, उपभोक्ता, साकची

कई अन्य तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध

 झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड ने ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने की व्यवस्था की है। इसके माध्यम से लोग घरों से ही बिजली बिल जमा कर देते हैं। इसमें कई अन्य तरह की सुविधाएं भी मिलती हंै। - एएन मिश्रा, जीएम, जेएसईबी

सरायकेला-खरसावां 26 हजार

चाईबासा 25 हजार

प्रोत्साहन राशि मिली

 पेटीएम सुविधा देकर कंपनी ने बिल भरना आसान कर दिया है। हर बिल में हमें प्रोत्साहन राशि भी मिल रही है। साथ ही कई ऑफर्स व डिस्काउंट भी मिल रहे हैं। -अमित कुमार शर्मा, उपभोक्ता, आदित्यपुर

चक्रधरपुर 10 हजार

नोवामुंडी 08 हजार

चांडिल

पटमदा 10 हजार

चाकुलिया 05हजार

खबरें और भी हैं...