पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • अभी शहर में हॉट स्पॉट जोन नहीं देहात में मिलेगी मुफ्त वाई फाई

अभी शहर में हॉट-स्पॉट जोन नहीं देहात में मिलेगी मुफ्त वाई-फाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार जमशेदपुर

डेढ़ साल पहले बीएसएनएल ने शहर में 10-12 स्थानों को हॉट स्पॉट जोन बनाने की घोषणा की थी, ताकि लोगों को आधे घंटे के लिए मुफ्त वाई फाई की सुविधा मिले। इसके लिए बकायदा सर्वे भी करा लिया गया था। अब इस योजना की फाइल बीएसएनएल में एक किनारे रख दी गई है।

ऐसे में इस साल शहर में हॉट स्पॉट जोन नहीं बनेगा, लेकिन कोल्हान प्रमंडल के देहाती इलाके के 27 टेलीफोन एक्सचेंज के 150 मीटर के दायरे में जरूर मुफ्त में वाई फाई की सुविधा मिलेगी। दूरसंचार मंत्रालय से सम्बद्ध यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन ने देहाती टेलीफोन एक्सचेंज से 100 से 150 मीटर के दायरे में वाई फाई के जरिए डेटा देने की योजना शुरू की है। रोजाना आधे घंटे के लिए 200 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा की सुविधा मिलेगी। कोल्हान प्रमंडल के नक्सल प्रभावित इलाके में 176 मोबाइल टॉवर लगाए गए हैं। सारंडा जंगल के भीतर बंदगांव की टेबो घाटी से गुजरते वक्त लोग अब टेलीफोन कॉल करने लगे हैं। डेटा की सुविधा नहीं है। नक्सल एरिया के लोगों को डेटा की सुविधा देने के लिए बीएसएनएल के साथ झारखंड सरकार ने करार किया है। 48 एरिया में झारखंड सरकार के ब्रॉड बैंड की सुविधा शुरू हो चुकी है। 71 मोबाइल टॉवर से नि:शुल्क वाई-फाई सेवा मिलेगी।

डेढ़ साल पहले जमशेदपुर के कई इलाकों को हॉट स्पॉट जोन के नाते किया गया था चिह्नित

यह थी योजना : बीएसएनएल की ओर से जुबिली पार्क, भुइयांडीह बस पड़ाव, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज समेत 10-12 जगहों को हॉट स्पॉट जोन के नाते चिह्नित किया था। यहां पर आधे घंटे तक नि:शुल्क वाई फाई की सुविधा मिलनी थी। डेटा की और जरूरत होने पर ऑनस्पॉट रिचार्ज कराने की सुविधा मिलती। सर्वे का काम पूरा होने के बाद अचानक इस योजना पर बीएसएनएल के अधिकारियों ने जुबान बंद कर लिया। जियो के लांच होने के बाद अब बीएसएनएल के अफसर यह बताने की हालत में नहीं हैं कि शहरी इलाके में हॉट स्पॉट जोन में नि:शुल्क वाई फाई की सुविधा कब तक शुरू होगी। बीएसएनएल के स्थानीय जीएम संजीव वर्मा यह जरूर कहते हैं कि अभी इस योजना को रद्द नहीं किया गया है। उपकरण उपलब्ध कराने पर काम शुरू हो जाएगा।

नक्सल प्रभावित एरिया में झारखंड सरकार का ब्रॉड बैंड

 जमशेदपुर में हॉट स्पॉट जोन की योजना पर फिलहाल फोकस नहीं है। सरकार ने देहाती एरिया में मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध कराने पर फोकस किया है। रूरल एरिया के टेलीफोन एक्सचेंज के आसपास के क्षेत्र में नि:शुल्क वाई फाई की सेवा शुरू हो रही है।  संजीव वर्मा, महाप्रबंधक, बीएसएनएल

डीबी स्टार जमशेदपुर

डेढ़ साल पहले बीएसएनएल ने शहर में 10-12 स्थानों को हॉट स्पॉट जोन बनाने की घोषणा की थी, ताकि लोगों को आधे घंटे के लिए मुफ्त वाई फाई की सुविधा मिले। इसके लिए बकायदा सर्वे भी करा लिया गया था। अब इस योजना की फाइल बीएसएनएल में एक किनारे रख दी गई है।

ऐसे में इस साल शहर में हॉट स्पॉट जोन नहीं बनेगा, लेकिन कोल्हान प्रमंडल के देहाती इलाके के 27 टेलीफोन एक्सचेंज के 150 मीटर के दायरे में जरूर मुफ्त में वाई फाई की सुविधा मिलेगी। दूरसंचार मंत्रालय से सम्बद्ध यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन ने देहाती टेलीफोन एक्सचेंज से 100 से 150 मीटर के दायरे में वाई फाई के जरिए डेटा देने की योजना शुरू की है। रोजाना आधे घंटे के लिए 200 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा की सुविधा मिलेगी। कोल्हान प्रमंडल के नक्सल प्रभावित इलाके में 176 मोबाइल टॉवर लगाए गए हैं। सारंडा जंगल के भीतर बंदगांव की टेबो घाटी से गुजरते वक्त लोग अब टेलीफोन कॉल करने लगे हैं। डेटा की सुविधा नहीं है। नक्सल एरिया के लोगों को डेटा की सुविधा देने के लिए बीएसएनएल के साथ झारखंड सरकार ने करार किया है। 48 एरिया में झारखंड सरकार के ब्रॉड बैंड की सुविधा शुरू हो चुकी है। 71 मोबाइल टॉवर से नि:शुल्क वाई-फाई सेवा मिलेगी।

खबरें और भी हैं...