पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • पूर्वी सिंहभूम के 71.2 प्रतिशत बच्चे और 67.4 फीसदी महिलाओं में खून की कमी

पूर्वी सिंहभूम के 71.2 प्रतिशत बच्चे और 67.4 फीसदी महिलाओं में खून की कमी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतोष मिश्रा जमशेदपुर

झारखंड में पांच वर्ष से कम उम्र के 45.3 फीसद बच्चे औसत से छोटे कद और 47.8 फीसद कम वजन के हैं, जबकि 69.3 फीसद बच्चे खून की कमी की समस्या (एनीमिया) से जूझ रहे हैं। छह से 23 माह के बच्चों की बात करें तो स्थिति और भयावह है। इस उम्र के महज 7.20 फीसद बच्चों को उचित पोषाहार मिल पा रहा है। इससे इतर 15 से 49 आयु वर्ग की 65.2 फीसद महिलाएं एनीमिया से जूझ रही हैं। पूर्वी सिंहभूम के 71.2 प्रतिशत बच्चे और 67.4 प्रतिशत महिलाएं इस समस्या से पीड़ित हैं। यह चौंकाने वाली जानकारी एक सप्ताह पहले नेशनल फैमिली एंड हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस)-4 की रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, औसत बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की बात करें तो इस 15-49 आयु वर्ग की 31.5 फीसद महिलाएं बीएमआई मानकों पर खरा नहीं उतरतीं। बहरहाल सरकार ने इस स्थिति को चुनौती के रूप में लिया है और इससे निपटने के लिए बड़े अभियान का एक्शन प्लान तैयार किया है। पांच वर्षों (2018-22) के अभियान में सरकार कुपोषण दूर करने के 15 इंडिकेटरों पर एक साथ वार करेगी। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे के दिशा-निर्देश के अनुरूप झारखंड राज्य पोषण मिशन ने कुपोषण मुक्त झारखंड के लिए एक्शन प्लान भी तैयार कर लिया है। तय मसौदे के मुताबिक, सरकार इस पांच वर्ष की अवधि के लिए एक एक्सपर्ट एजेंसी का चयन करेगी, जो हर वर्ष राज्य में कुपोषण की अद्यतन सर्वे रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। सरकार महाअभियान की शुरुआत इसी वर्ष में करेगी।

औसत से कम उम्र के पांच वर्ष तक के बच्चे

वर्तमान स्थिति

47.8

पांच वर्ष से कम उम्र के बौने बच्चे

वर्तमान स्थिति

45.3

कमी लाने का लक्ष्य

25.0

राज्य पोषण मिशन ने कुपोषण मुक्त झारखंड के लिए बनाया एक्शन प्लान

कमी लाने का लक्ष्य

28.0

5 वर्ष से कम उम्र के कमजोर बच्चे

वर्तमान स्थिति

पू. सिंहभूम की स्थिति

54.1

कमी लाने का लक्ष्य

29.0

पू. सिंहभूम की स्थिति

47.2

पू. सिंहभूम की स्थिति

11.0

31.0

पांच वर्ष से कम उम्र के एनीमिक बच्चे

वर्तमान स्थिति

कमी लाने का लक्ष्य

69.9

30 से कम

पहले घंटे की ब्रेस्ट फीडिंग

वर्तमान स्थिति

कमी लाने का लक्ष्य

33.30

95.0

एक्सक्लूसिव ब्रेस्ट फीडिंग

वर्तमान स्थिति

कमी लाने का लक्ष्य

64.80

95.0

पू. सिंहभूम की स्थिति

61.02

6-23 महीने के बच्चों के पोषाहार

वर्तमान स्थिति

पू. सिंहभूम की स्थिति

71.2

7.20

पू. सिंहभूम की स्थिति

35.04

6-8 महीने बच्चे कांप्लीमेंट्री फीडिंग

वर्तमान स्थिति

कमी लाने का लक्ष्य

47.20

कमी लाने का लक्ष्य

25.0

95.0

पू. सिंहभूम की स्थिति

46.05

पू. सिंहभूम की स्थिति

8.01

स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता

वर्तमान स्थिति

कमी लाने का लक्ष्य

77.80

100

स्वच्छता की उपलब्धता

वर्तमान स्थिति

24.40

चिकित्सकीय संस्थानों के स्नातकीय पाठ्यक्रम तथा प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में इससे संबंधित पाठ्यक्रम शामिल होंगे।

पू. सिंहभूम की स्थिति

76.05

कमी लाने का लक्ष्य

पू. सिंहभूम की स्थिति

100

23.02

कुपोषण से निपटने के लिए यह होगा

कुपोषण से निपटने की कड़ी में सरकार ने हर महीने के पहले रविवार को पंचायत स्तर पर सुपोषण सभा के आयोजन का कार्यक्रम तय किया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसकी शुरुआत लातेहार और गुमला जिले से होगी। सभी जिलों में इसका विस्तार होगा। इस आयोजन के लिए सरकार संबंधित ग्राम पंचायतों को 1000 रुपए देगी। मुखिया के नेतृत्व में होने वाली इस सभा में गंभीर एवं मध्यम रूप से कुपोषित बच्चों व औसत बॉडी मास इंडेक्स में पिछड़ी 14 से 24 वर्ष की महिलाओं को चिह्नित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...