पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ई वे बिल को लेकर 6 वाहन जब्त, दस्तावेजों की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | वाणिज्यकर विभाग ने ई वे बिल को लेकर शहर में ट्रांसपोर्टरों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को विभाग के सीटीओ की टीम ने शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की। इसमें 6 वाहनों को पकड़ा गया। विभाग के अनुसार, वाहनों की जांच में माल मंगवाए जाने के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन ट्रांसपोर्टर के पास दस्तावेज नहीं थे। विभाग की टीम ने ट्रांसपोर्टरों से माल मंगवाने के सबूत यानि ई वे बिल नहीं दिखाने पर माल जब्त कर लिया। संयुक्त आयुक्त संजय प्रसाद ने कहा कि अब शहर के कारोबारियों को माल मंगवाने पर परमिट अनिवार्य रूप से दिखाना है। ई वे बिल के बिना माल पकड़े जाने की जांच चल रही है। रोजाना ट्रांसपोर्टरों के वाहनों की जांच की जा रही है।

सीटीओ की टीम ने शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की

खबरें और भी हैं...