सीतारामडेरा रिफ्यूजी काॅलोनी सेे 103 आवेदन जमा हुए
जमशेदपुर | सीतारामडेरा रिफ्यूजी काॅलोनी के 103 दखलकारों ने आज बंदोबस्ती के लिए लीज बंदोबस्ती कैंप में आवेदन जमा किया। पिछले तीन दिनों में इस काॅलोनी के 147 दखलकारों ने बंदोबस्ती के लिए अपना आवेदन जमा कर दिया है। इस काॅलोनी में पूर्वी पाकिस्तान (अब बंगला देश) व वर्मा (म्यांमार) से करीब 250 शरणार्थी परिवार रहते हैं। इन परिवारों को जमीन को बंदोबस्ती की जाएगी। अगर गुरुवार तक सभी दखलकारों ने आवेदन जमा कर दिया तो शुक्रवार से गोलमुरी आरडी टाटा गोलचक्कर के समीप स्थित पंजाबी रिफ्यूजी कालोनी में कैंप लगाया जा सकता है। इधर शास्त्रीनगर में लगे लीज बंदोबस्ती कैंप में 17 दखलकारों ने आवेदन किया और 48 ने आवेदन लिया।
147 दखलकारों ने तीन दिनों में बंदोबस्ती के लिए आवेदन दिया है