पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • आंधी और बारिश से गैर कंपनी क्षेत्रों में ढाई घंटे बिजली गुल हुई

आंधी और बारिश से गैर कंपनी क्षेत्रों में ढाई घंटे बिजली गुल हुई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार दोपहर 2.30 बजे आंधी व बारिश आने से गैर कंपनी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बागबेड़ा के बड़ौदा घाट सब स्टेशन का हाइटेंशन तार आंधी में टूट गया। इससे इलाकों में आपूर्ति बंद है। बोर्ड द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। मानगो, जुगसलाई, करनडीह, कीताडीह, परसुडीह, छोटा गोविंदपुर, मनिफीट, बिरसानगर, बागुननगर, बारीडीह बस्ती, भुइयांडीह समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रही। लगभग शाम 5 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई।

कहां क्या असर : जुगसलाई में पानी सप्लाई बंद

बागबेड़ा के बड़ौदा घाट सब स्टेशन का हाइटेंशन तार टूटने से जुगसलाई में जलापूर्ति ठप हो गई। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता इमरान मुर्तजा ने बताया कि हाइटेंशन तार का मरम्मत कार्य चल रहा है। दो घंटे के अंदर मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बड़ौदा घाट सब स्टेशन चालू हो जाएगा और इससे जलापूर्ति फीडर को भी बिजली आपूर्ति होने पर पानी आपूर्ति शुरू हो जाएगी। एई ने बताया कि मानगो में बिजली आपूर्ति सामान्य है।

66 किमी की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी, हल्की बूंदाबांदी

बुधवार दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुआ और दिन चढ़ने के साथ ही धूप और तेज होता गया। दोपहर एक बजे पारा 37.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर बाद मौसम बदला। बादलों ने आसमान को ढंक लिया। 66 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी ने कुछ देर के लिए जनजीवन का प्रभावित किया। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 68 व न्यूनतम 65 प्रतिशत रही। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

बागबेड़ा बड़ौदा घाट में हाइटेंशन तार टूटने से ठप हुई आपूर्ति

खबरें और भी हैं...