पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • टेल्को वर्कर्स यूनियन की वैधता मामले में झारखंड हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच में आज होगी सुनवाई

टेल्को वर्कर्स यूनियन की वैधता मामले में झारखंड हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच में आज होगी सुनवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | टेल्को वर्कर्स यूनियन की वैधता मामले पर झारखंड हाईकोर्ट के डिविजन बेंच में गुरुवार को सुनवाई होने वाली है। इस सुनवाई को लेकर बुधवार को यूनियन के सत्ता और विपक्ष के नेता रांची पहुंच गए हैं। 17 मई को हाईकोर्ट के डबल बेंच की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट 18 मई को इस पर अपना फैसला देगा। 7 मई को पूर्व महामंत्री प्रकाश कुमार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी (स्पेशल लीव पीटिशन) पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इसे हाईकोर्ट में भेज जल्द सुनवाई करने का आदेश दिया। प्रकाश ने हाईकोर्ट के डबल बेंच में इस मामले की सुनवाई में हो रही देरी को आधार बनाकर सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर किया है। प्रकाश की ओर से दायर एसएलपी में 17 मई के पहले हाईकोर्ट के डबल बेंच के आदेश पर रोक लगा अंतरिम राहत की मांग की गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया और मामले को लेकर डबल बेंच में चल रही सुनवाई पर भरोसा जताया।

खबरें और भी हैं...