टाटा स्टील को अंतिम तिमाही में 14688 करोड़ का शुद्ध मुनाफा
जमशेदपुर | टाटा स्टील को पिछले वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में 14,688 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है। कंपनी प्रबंधन ने मार्च 2018 में समाप्त हुई चौथी तिमाही के वित्तीय आंकड़े बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को भेज दिए हैं। टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा भेजी गई विज्ञप्ति के मुताबिक चौथी तिमाही में कंपनी की कुल एकीकृत आय बढ़कर 36,407.19 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है जो तुलनात्मक तौर पर पिछली बार 35,457.06 करोड़ रुपए थी। चौथी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 32 हजार 626.42 करोड़ रहा जबकि इससे पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में यह 31 हजार 132.02 करोड़ रुपए था।