पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेएनटीवीटीआई में अगले माह से नई मशीन व फैकल्टी आएगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

झारखंड के लोगों को रोजगार के लायक बनाने के मकसद से बनाए गए जमशेदजी नौसरवान जी टाटा वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (जेएनटीवीटीआई) में जून से नई मशीनें आ जाएंगी। तकनीकी पाठ्यक्रम की तालीम देने के लिए नए फैकल्टी भी आएंगे। पर्याप्त मशीनें और फैकल्टी उपलब्ध होने के बाद जेएनटीवीटीआई में नए टेक्निकल कोर्स शुरू होंगे।

टाटा स्टील समूह के सहयोग से जे एन टाटा वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का गठन किया गया है, जो ट्रस्ट है। केएमपीएम इंटर कॉलेज परिसर में इसका संचालन हो रहा है। ट्रस्ट का मकसद है, झारखंड के बेरोजगार युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देकर रोजगार के लायक बनाना। घोषित मकसद के मुताबिक काम भी हुआ है, बेहद अल्प शुल्क में। 2016 में शुरू हुए जेएनटीवीटाई में इलेक्ट्रिकल फिटर, मैकेनिकल फिटर, वेल्डर, गैस कटर, सेफ्टी सुपरवाइजर, लांसर, रेगर, साइट सेफ्टी सुपरवाइजर का कोर्स चालू हो चुका है।

स्नातक करने वालों को रोजगार लायक बनाने पर फोकस

जेएनटीवीटीआई के प्रबंधकों का आकलन है कि स्नातक करने वाले युवाओं को बेरोजगारी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। उनके लिए बेहतरीन कोर्स पर लगातार चिंतन मंथन चल रहा है। यह बात आई है कि डेटा एनेलेटिक के लिए संभावनाएं हैं। डेटा का एनालिसिस करने के लिए आर या सेस जैसे साफ्टवेयर प्रोग्राम के बारे में कुछ महीने का कोर्स कराया जाय तो डेटा एनेलेटिक के लिए रोजगार मिल सकता है। उन्हें 4 से पांच लाख के सालाना पैकेज पर रोजगार मिल सकता है, देश के साथ विदेश में भी। अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

खबरें और भी हैं...