पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डेंगू से बचाव के लिए चलेगा अभियान : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

डेंगू मरीजों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ-साथ आम लोगों को जागरूक बनाया जाएगा। यह कहना है डीसी अमित कुमार का बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू दिवस पर साकची स्थित बंगाल क्लब में आयोजित कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने कहा- पंचायत स्तर पर टीम बनाकर डेंगू से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक उपाय की जानकारी दी जाएगी।

इस काम में स्वास्थ्य, शिक्षा व जिला जनसंपर्क विभाग को लगाया जाएगा। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ढाई लाख मच्छरदानी का वितरण किया गया है। डीसी ने सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद को ग्राम स्वास्थ्य समितियों को सक्रिय करने का निर्देश दिया, ताकि वे स्थानीय स्तर पर डेंगू के संबंध में लोगों को जागरूक करें। विद्यार्थियों व जनप्रतिनिधियों को भी जागरुकता अभियान में शामिल करने की बात कही। मौके पर जुस्को के एमडी आशीष माथुर, सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद, रेडक्रॉस के सचिव राकेश दयाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

कार्यशाला को संबोधित करते डीसी अमित कुमार।

डीसी ने ये बातें भी कहीं

ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के अपार्टमेंट, सोसायटी व अन्य रिहायशी क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

नगर निकाय द्वारा नालों की साफ-सफाई कराई जाए।

जलजमाव से निपटने के प्रभावकारी उपाय किए जाएं।

डेंगू के प्रभावी तरीके से निराकरण हेतु फॉगिंग, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव जैसे उपाय अपनाए जाएं।

खबरें और भी हैं...