पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • आईसीएसई और आईएससी की परीक्षा में नेशनल सक्सेस रेट से ज्यादा है शहर के विद्यार्थियों का सफलता प्रतिशत

आईसीएसई और आईएससी की परीक्षा में नेशनल सक्सेस रेट से ज्यादा है शहर के विद्यार्थियों का सफलता प्रतिशत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

इस साल आईसीएसई और आईएससी में शहर के तीन स्टूडेंट्स ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। टॉपरों के साथ ही शहर के रिजल्ट की क्वालिटी भी बढ़ी है। पिछले तीन साल में फेल विद्यार्थियों की संख्या लगातार कम हो रही है। 26 स्कूलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। कई समें आधे से ज्यादा स्टूडेंट्स 90 फीसदी से ज्यादा अंक लाए हैं। हिल टॉप स्कूल, लोयोला स्कूल, एलएफएस, कारमेल जूनियर कॉलेज के आईसीएसई में आधे स्टूडेंट्स 90 फीसदी के पार रहे हैं। शहर के 10 हजार स्टूडेंट्स में से लगभग 50 विद्यार्थी फेल हुए हैं। दयानंद पब्लिक स्कूल, डीएवी पटेल नगर, सेन्ट जॉन्स स्कूल जुगसलाई, रिवर व्यू स्कूल मानगो स्कूलों में लगभग 15-20 विद्यार्थियों के फेल होने की जानकारी है। 10 हजार में 50 विद्यार्थी फेल हुए हैं।

फेल स्टूडेंट्स दोबारा परीक्षा या फिर अपने सब्जेक्ट्स ग्रेड में सुधार के लिए परीक्षा दे सकते हैं

फेल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या

स्कूल (10वीं) (12वीं)

1.बेल्डीह चर्च स्कूल 02 08

2.आन्ध्रा एसोसिएशन 00 02

3.श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल 00 04

4.एमएनपीएस 00 04

5.केपीएस कदमा 02 10

शहर के स्टूडेंट्स और पैरेंट्स एजुकेशन को लेकर काफी जागरूक हैं। स्कूल भी विद्यार्थियों को काफी मोटिवेट करते हैं। स्टूडेंट्स काफी फोकस्ड होते हैं। आशु तिवारी, प्रिंसिपल, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल

शहर में अच्छे कॉलेज नहीं हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स की कोशिश होती है कि बेहतर अंक लाएं, ताकि बाहर के अच्छे कॉलेजों में दाखिला हो सके। एन्नी बिलिमोरिया, प्रिंसिपल, तारापोर स्कूल

स्कूलों का एकेडमिक लेवल काफी बेहतर है। बेहतर रिजल्ट को लेकर स्कूल पूरे साल कोशिश करते हैं। उनका जोर एकेडमिक पर ज्यादा होता है। पारोमिता राय चौधरी, प्रिंसिपल, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल

जिन विद्यार्थियों को सफलता नहीं मिली है, वे अगले साल दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। जो केवल किसी सब्जेक्ट्स की परीक्षा देना चाहते हैं, वे भी शामिल हो सकते हैं। ये परीक्षार्थी नियमित और अनियमित दोनों रूप में परीक्षा दे सकते हैं। रेगुलर स्टूडेंट्स के रूप में परीक्षा देने के लिए 31 जुलाई और अनियमित छात्र के रूप में परीक्षा देने के लिए 31 अगस्त के पहले स्कूल या काउंसिल को आवेदन करना है। काउंसिल ने आईसीएसई और आईएससी के पास पर्सेंटेज को इस साल से कम किया है। आईसीएसई में पहले पास पर्सेंटेज 35 फीसदी था, जो 33 फीसदी हुआ है। आईएससी में पास पर्सेंटेज 40 फीसदी था, जिसे घटाकर 35 फीसदी कर दिया गया है।

इस साल से काउंसिल ने पास पर्सेंटेज को कम किया

10वीं का पास प्रतिशत 99.2 व 12वीं का 98.1

आईसीएसई में शहर का पास पर्सेंटेज 99.2 और आईएससी में 98.1 फीसदी रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर आईसीएसई का सक्सेस रेट 98.88 और आईएससी का 96.30 फीसदी रहा है। इस तरह शहर के विद्यार्थियों का सक्सेस रेट, नेशनल रेट से बेहतर है। डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की प्रिंसिपल रजनी शेखर कहती हैं- शहर के आईसीएसई स्कूलों की पढ़ाई का स्तर महानगरों से किसी भी मामले में कम नहीं है। यही नहीं पैरेंट्स भी काफी मेहनत करते हैं। स्कूल का योगदान तो है ही। शहर का रिजल्ट साल दर साल बेहतर हो रहा है। तीन साल पहले तक शहर के विद्यार्थियों का सक्सेस रेट 97 फीसदी था।

लोयोला स्कूल, सेक्रेड हॉर्ट कॉन्वेंट स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल, हिल टॉप स्कूल, गुलमोहर हाई स्कूल, एडीएलएस सनसाइन स्कूल, राजेन्द्र विद्यालय, आरवीएस एकेडमी, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, केपीएस मानगो, केपीएस गम्हरिया, विग इंग्लिश स्कूल, कारमेल जूनियर कॉलेज, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, जेएच तारापोर स्कूल, तारापोर स्कूल एग्रिको, केरला समाजम मॉडल स्कूल।

100 प्रतिशत रिजल्ट

शहर के विद्यार्थियों का अंग्रेजी में परफॉर्मेंस खराब

वैसे तो ओवरऑल शहर का रिजल्ट बेहतर रहा है, लेकिन अंग्रेजी में शहर के विद्यार्थियों का परफॉर्मेंस आशा के अनुरूप नहीं रहा है। वैसे राष्ट्रीय स्तर पर इस साल इंग्लिश का परफॉर्मेंस सुधरा है। आईएससी में इंग्लिश विषय का सक्सेस रेट 99.75 फीसदी और आईसीएसई में 99.44 फीसदी रहा है। इस साल आईसीएसई के मुकाबले 12वीं में गणित का परफॉर्मेंस खराब रहा है। लेकिन शहर के विद्यार्थियों ने कॉमर्स और मानविकी विषयों में शानदार प्रदर्शन किया है।

ओम एडुकेयर का कॅरियर फेयर बंगाल क्लब में 17 व 18 मई को

जमशेदपुर जमशेदपुर स्थित ओम एडुकेयर सर्विसेज द्वारा एजुकेशन एशिया के संयुक्त तत्वाधान में जमशेदपुर और इसके आस-पास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए करियर फेयर का आयोजन साकची आमबागान स्थित बंगाल क्लब में 17 और 18 मई को किया जाएगा। करियर फेयर में मेडिकल, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मरीन, नर्सिंग, मैनेजमेंट, एयर होस्टेस जैसे कोर्स से संबंधित कॉलेज स्टॉल लगाएंगे। यह जानकारी ओम एडुकेयर सर्विसेज के निदेशक ओम प्रभाकर भारती ने बुधवार को साकची स्थित कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि फेयर में बेंगलुरु के दयानंद सागर यूनिवर्सिटी, आचार्या, बीसीईटी, बीटीआई, गुजरात के पारूल यूनिवर्सिटी, दिल्ली के एमिटी यूनिवर्सिटी, मानव रचना यूनिवर्सिटी, शारदा यूनिवर्सिटी, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर के आईटीईआर (एसओए), सीओईबी, बिड़ला ग्लोबल यूनिवर्सिटी, एसएएमईटी, गीतम यूनिवर्सिटी समेत अन्य कॉलेज भाग ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...