पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • 25 साल के संघर्ष के बाद शहर में मल्टीप्लेक्स खोलने का सपना पूरा हो सका : प्रकाश झा

25 साल के संघर्ष के बाद शहर में मल्टीप्लेक्स खोलने का सपना पूरा हो सका : प्रकाश झा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने कहा- झारखंड में स्कूलिंग शिक्षा होने के कारण यहां से विशेष लगाव है। इसलिए यहां के लोगों के लिए मल्टीप्लेक्स बनवाना चाहता था। लेकिन इसके लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। 25 साल तक लगातार प्रयास के बाद जमशेदपुर में मल्टीप्लेक्स खोलने का सपना पूरा हुआ। अब शहरवासियों को पीजेपी सिनेमा का तोहफा पेश करने जा रहे हैं।

बुधवार को बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम हाईटेक सिटी सेंटर मॉल में उन्होंने कहा- यह मॉल और सिनेमा हॉल झारखंड का पहला मनोरंजन का केंद्र है, जिसमें विश्व स्तर के साउंड सिस्टम से लेकर अन्य सुविधाएं बहाल हैं। सिनेमा हॉल में क्षेत्रीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म और बच्चों के लिए भी फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। समय-समय पर फिल्म फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा। जमशेदपुर बंगाली बहुल क्षेत्र है, इसलिए पहले दिन बंगला फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर पार्टनर सुनील अग्रवाल और राजकुमार अग्रवाल मौजूद थे। प्रकाश झा ने कहा- उनकी अधिकतर फिल्मों की शूटिंग भोपाल में होती है, क्योंकि वहां की जनता और प्रशासन का काफी सहयोग मिलता है।

सिनेपोलिस का आज मंत्री करेंगे उदघाटन

पीएंडएम हाईटेक सिटी सेंटर मॉल में सेकेंड फ्लोर पर बने सिनेमा हॉल सिनेपोलिस का उदघाटन गुरुवार शाम 4.30 बजे मंत्री सीपी सिंह और सरयू राय करेंगे। यहां फिल्म का प्रदर्शन 18 मई से होगा। सिनेमा हॉल 40000 वर्गफीट में फैला है। छह स्क्रीन पर अलग-अलग फिल्म दिखाई जाएगी। हॉल में एक हजार लोगों के बैठने की सुविधा है। इसमें 65 रिक्लाइनर सीट (लेटकर देखने की सुविधा वाली) होगी।

सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने कहा- झारखंड में स्कूलिंग शिक्षा होने के कारण यहां से विशेष लगाव है। इसलिए यहां के लोगों के लिए मल्टीप्लेक्स बनवाना चाहता था। लेकिन इसके लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। 25 साल तक लगातार प्रयास के बाद जमशेदपुर में मल्टीप्लेक्स खोलने का सपना पूरा हुआ। अब शहरवासियों को पीजेपी सिनेमा का तोहफा पेश करने जा रहे हैं।

बुधवार को बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम हाईटेक सिटी सेंटर मॉल में उन्होंने कहा- यह मॉल और सिनेमा हॉल झारखंड का पहला मनोरंजन का केंद्र है, जिसमें विश्व स्तर के साउंड सिस्टम से लेकर अन्य सुविधाएं बहाल हैं। सिनेमा हॉल में क्षेत्रीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म और बच्चों के लिए भी फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। समय-समय पर फिल्म फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा। जमशेदपुर बंगाली बहुल क्षेत्र है, इसलिए पहले दिन बंगला फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर पार्टनर सुनील अग्रवाल और राजकुमार अग्रवाल मौजूद थे। प्रकाश झा ने कहा- उनकी अधिकतर फिल्मों की शूटिंग भोपाल में होती है, क्योंकि वहां की जनता और प्रशासन का काफी सहयोग मिलता है।

4 केटेगरी में होगी सीट की बुकिंग

नॉर्मल- 230, एग्जीक्यूटिव- 260, प्रीमियम-280, रिक्लाइनर-350

(शुल्क में आंशिक परिवर्तन हो सकता है)

खबरें और भी हैं...