पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट: रांची फाइनल में , भिड़ंत जमशेदपुर से

अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट: रांची फाइनल में , भिड़ंत जमशेदपुर से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर सिमडेगा को दो विकेट से हराकर रांची ने जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 (एलीट ग्रुप) टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में 17 मई को जमशेदपुर से भिड़ंत होगी। बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में सिमडेगा को 30 ओवर में 195/8पर रोक कर रांची ने 29.5 ओवर में आठ विकेट पर जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। रांची की जीत में राजनदीप सिंह (81 रन, छह चौका, छह छक्का) के अर्धशतकीय प्रहार का योगदान रहा।शिवम झा ने 33 रन, ऋषिकेश प्रियदर्शी ने 17 रन और प्रशांत गौरव ने 14 रन बनाया। सिमडेगा के हिमांशु और वरुण नेगी ने तीन-तीन विकेट लिया।

खबरें और भी हैं...