पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मनीषी नेे डीएवी बिष्टुपुर को जीत दिलाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर मनीषी के हरफनमौला खेल की बदौलत डीएवी बिष्टुपुर ने एडीएल सोसायटी को दो विकेट से हरा दिया। जेएससीए स्कूल नॉक आउट क्रिकेट में बुधवार को टेल्को ग्राउंड पर डीएवी बिष्टुपुर ने टास जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एडीएल सोसायटी ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 107 रन बनाए। सरोज पासवान ने 12 रन, विकास कुमार शर्मा 33 रन रन, राहुल ने 15 रन बनाए। डीएवी बिष्टुपुर की ओर से अनिमेष राज, प्रत्युष ने एक-एक विकेट, अभिजीत सिंह, सौरव मिश्रा और मनीषी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएवी बिष्टुपुर ने 19.2 ओवर में आठ विकेट पर 108 रन बना लिए। सबदर्षि ने 21, वेदुल्ला आदित्य ने 14 और मनीषी ने चार चौके लगाते हुए 30 बनाए। एडीएल सोसायटी की ओर से अभिनव, राहुल मोनपाढिया ने एक-एक, शोएब खान और सरोज कुमार पासवान ने दो-दो विकेट लिए।

खबरें और भी हैं...