पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डांस के साथ सेहत को ठीक करने पर है जोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर जमशेदपुर

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के समर कैंप में सुबह दो घंटे तक उत्सव सा माहौल रहता है। यहां पर हजारों बच्चों के साथ हजारों की संख्या में अभिभावक पहुंचते हैं। इसके बाद अभिभावक अपने बच्चों को साथ जुंबा में हिस्सा लेते हैं। जुंबा में डांस के माध्यम से सेहत को ठीक करने के तरीके बताए जाते हैं। सबसे पहले जुंबा में हिस्सा लेने वालों को सबसे पहले कतारबद्ध होकर खड़ा किया जाता है।

ताक डांस के समय कोई एक से न टकराए। म्यूजिक ऑन... ट्रेनर पूजा के एक्शन के साथ डांस में डूब जाते हैं मां और बच्चे। मां-बच्चों की जुगलबंदी आठ बजे तक होती है। इस दौरान कसरत के एक्शन भी कराए जाते हैं। डांस-डांस के माध्यम से सेहत को बनाए जाने के कारण जुंबा का क्रेज चरम पर है। हालत यह है कि यहां पर कैंप में नामांकन बंद है। कैंप के संचालकों के लिए तीन हजार बच्चों को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं है। बावजूद जुंबा में नामांकन के लिए रोज लोग पहुंच रहे हैं। बुधवार को रोशनी सिंह ने बताया कि जुंबा में समय पर एडमिशन नहीं ले सकी।

स्वीमिंग पूल में बच्चों को हाथ-पैर मारते देख खुश हो रही हैं मम्मी

बैडमिंटन का भी बढ़ा है क्रेज: समर कैंप में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के न्यू बैडमिंटन हाल सुबह के समय बच्चों से गुलजार रहता है। यहां पर कोच विवेक कुमार और उनकी टीम बच्चों पर खास तौर से फोकस कर रही हैं। यहां पर बच्चों को बैडमिंटन की बेसिक जानकारी दी जा रही है। कैंप में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर भी नजरें बनाई जा रही है। कैंप के बाद भी उन्हें बैडमिंटन खेल को जारी रखने की सलाह दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि बैडमिंटन में 145 बच्चों ने नामांकन कराया है।

पहली बार तैराकी के कैंप में शामिल हुए सात से दस साल तक बच्चों के अभिभावक गदगद हैं। उन्हें स्वीमिंग पुल में हाथ पैर मारते देख खुश हो रहे हैं। कई अभिभावकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि इतने कम दिन तैराक बनना संभव नहीं है। लेकिन कुछ समय स्टेडियम में भी रहे तो खेल के बारे में समझने में आसानी होगी। तैराकी में काफी संख्या में बच्चे हैं। खास तौर से बिलकुल नहीं तैराकी जानने वाले बच्चों के लिए को लिए काफी भीड़ है और हर एक बच्चे पर ध्यान देना संभव नहीं है। बावजूद कई बच्चों को किनारे बैठक पानी में हाथ पैर मारते देख कर मां खुश हो रही हैं। तैराकी में सबसे अधिक 666 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

खबरें और भी हैं...