ईनाम... पॉलिथीन का उपयोग करने वालों की दें सूचना, दो थैले मिलेंगे
जमशेदपुर | जमशेदपुर अक्षेस ने पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने इसे लेकर जनता से अपील की है कि शहर के बाजारों में जो लोग पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं, उनकी सूचना जमशेदपुर अक्षेस के वाट्सएप नंबर 7635094335 पर कोई भी लोग दे सकते हैं। अक्षेस सूचना देने वालों को कपड़े के दो थैले पुरस्कार के तौर पर देगा। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया- सूचना देने वालों का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।