पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • झादिपा ने किए ट्रेनों के चक्के जाम: 17 पैसेंजर दो एक्सप्रेस रद्द, एक हजार टिकट वापस; हंगामा

झादिपा ने किए ट्रेनों के चक्के जाम: 17 पैसेंजर दो एक्सप्रेस रद्द, एक हजार टिकट वापस; हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर/चांडिल

आदिवासी सेंगेल अभियान व झारखंड दिशोम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रेल चक्का जाम कर दिया। मतदान में इवीएम के बदले वैलेट बाॅक्स का उपयोग हो, संथाली भाषा का उपयोग, किसी दूसरे जाति को आदिवासी में सम्मिलित नहीं करने समेत दस सूत्री मांगों को लेकर पश्चिम बंगाल के इन्द्रविल, कांटाडीह व मधुकुंडा स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन ठप कर दिया। इसके चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी गई तो कुछ ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा। पश्चिम बंगाल से टाटानगर आने वाली और यहां से खुलने वाली ट्रेनें प्रभावित हुईं। टाटा-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, टाटा-आसनसोल पैसेंजर, झाड़ग्राम-धनबाद पैसेंजर ट्रेन को रद्द करना पड़ा। इसके अलावा धनबाद से टाटा आने वाली सुवर्णरेखा एक्सप्रेस को पुरुलिया से ही धनबाद वापस कर दिया गया। वहीं, दानापुर-टाटानगर सुपरफास्ट को आसनसोल से ही दानापुर के लिए रवाना कर दिया गया। राजेंद्रनगर-दुर्ग-टाटानगर साउथ बिहार एक्सप्रेस को पुरुलिया और छपरा-टाटा एक्सप्रेस को बर्नपुर स्टेशन पर चार घंटे तक रोक दिया गया। दोपहर 2.40 बजे के बाद ट्रैक से आंदोलनकारी हटे। इसके बाद रेल परिचालन सामान्य हुआ। सोमवार सुबह रेलवे के अधिकारियों को ट्रेन रोकने और ट्रैक पर लोगों के बैठने की सूचना मिली। अचानक मिली इस सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन फानन में रेल अधिकारियों ने रेल सुरक्षा बल को अलर्ट किया अौर अलग अलग जगहों पर फोर्स को तैनात किया गया। इस दौरान साउथ बिहार एक्सप्रेस को चांडिल स्टेशन पर रोके रखा गया था। छपरा टाटा एक्सप्रेस सुबह 8 बजे पश्चिम बंगाल के बर्नपुर स्टेशन पर खड़ी रही जिसे दोपहर 12.20 बजे टाटा के लिए रवाना किया गया।

पश्चिम बंगाल से टाटानगर आने वाली और यहां से खुलने वाली ट्रेनें हुईं प्रभावित, स्टेशनों पर भटकते रहे यात्री

ट्रेनें रद्द होने पर टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों ने किया हंगामा

टाटा से रद्द होने वाली ट्रेनें

टाटा-दानापुर एक्सप्रेस

टाटा-आसनसोल पैसेंजर

झाडग़्राम-धनबाद पैसेंजर

टाटा-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस

इनको भी रद्द किया गया

63598 (आसनसोल - रांची पैसेंजर) 68065 (आद्रा-आसनसोल पैसेंजर) 68064 (आसनसोल-आद्रा पैसेंजर) 63592 (आसनसोल-बोकारो पैसेंजर) 68055 (आसनसोल-टाटा पैसेंजर) 68067 (आसनसोल-आद्रा पैसेंजर

ये दूसरी रूट से चलीं

12801 (पुरी-टाटा-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस(भाया चांडिल, मुरी और बोकारो)

20818 (नई दिल्ली-संबलपुर-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (पुरुलिया-कोटसिला-मुरी-चांडिल)

13288 राजेंद्रनगर-टाटा-दुर्ग (दक्षिण बिहार एक्सप्रेस) पुरुलिया-कोटसिला-मुरी-चांडिल)

किन-किन स्टेशनों पर रेल चक्का जाम

1 पश्चिम बंगाल के आद्रा-मिदनापुर रेलखंड के इंद्राबेल स्टेशन के पास

2 पश्चिम बंगाल के आद्रा-आसनसोल रेलखंड के मधुकुंडा स्टेशन में

3 पश्चिम बंगाल के आद्रा-पुरुलिया रेलखंड के कांटाडीह स्टेशन में

2.30 बजे के बाद लाइन हुअा क्लियर

12.5 बजे मधुकुंडा 12.45 बजे इंद्राबेल 2.25 बजे कांटाडीह

यात्रियों को दो लाख रुपए रिफंड किए गए

बंदी के कारण टाटानगर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से एक हजार टिकट रद्द किया गया। इसमें अनारक्षित और आरक्षित टिकट शामिल है। टिकट रद्द कराने से रेलवे ने यात्रियों को दो लाख रुपए रिफंड किया।

पूछताछ केंद्र के स्टॉफ परेशान, यात्री हुए गुस्सा

सुबह दानापुर और पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने की सूचना में देर होने पर भी यात्रियों ने हंगामा किया। इसके बाद अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के लिए ट्रेन की जानकारी लेने के लिए पूछताछ केंद्र पर भीड़ रही। स्टॉफ एक ही सूचना बार बार बताकर तंग हो गए। कई बार अनाउंसमेंट में भी उनका गुस्सा दिखाया।

ट्रेनों की सूचना नहीं होने पर परेशान हुए यात्री

ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को सूचना नहीं होने के कारण परेशानी हुई। अलग अलग ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री सुबह स्टेशन पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ गई और ट्रेन रद्द होने की सूचना मिलने पर यात्रियों ने हंगामा भी किया।

इधर, जेडीपी के सड़क जाम से आवाजाही प्रभावित, एंबुलेंस भी फंसी रही

बंद का करनडीह-स्टेशन पर दिखा असर, पांच घंटे किया सड़क जाम

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर

बंद का करनडीह, टाटानगर रेलवे स्टेशन पर व्यापक असर दिखाई दिया। बंद का आह्वान सरना धर्म, लिंगायत धर्म और गोंडी धर्म को सरकारी मान्यता देने, संवैधानिक प्राप्त संथाली भाषा और भाषाओं में पठन पाठन शुरू करने, भूमि अधिग्रहण विधेयक 2017 को रद्द करने और डोमिसाइल नीति बनाने समेत अन्य मांगों के समर्थन में किया गया था।

करनडीह और टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इससे कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। करनडीह में टाटा-हाता- चाईबासा मार्ग को जाम कर दिया। सड़क को जाम करने से दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। सड़क पर आवाजाही पूरी तरह से बंद रहा। वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इसमें एंबुलेंस भी फंसा रहा। पुलिस ने जाम हटाने की कोशिश की पर कार्यकर्ता नहीं मानें। जाम का नेतृत्व जेडीपी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सोनाराम सोरेन कर रहे थे। पुलिस ने जाम करने वाले कार्यकर्ताओं को बाद में गिरफ्तार कर थाने ले आई। लगभग पांच घंटे तक सड़क पर डटे रहे कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...