जमशेदपुर | जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में नगर विकास विभाग की योजना के तहत बनाए जाने वाले रोड, पेबर्स ब्लॉक बिछाने का कार्य करने वाले ठेकेदारों को 15 जून के पूर्व कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने सोमवार को अक्षेस कार्यालय में अभियंताओं व ठेकेदारों को साफ निर्देश दिया कि स्लम बस्तियों में कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ करें। बारिश से पहले काम पूरा करें। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया जो ठेकेदार निर्देश के तहत कार्य पूरा नहीं करेंगे, वैसे ठेकेदार को नोटिस जारी कर शोकॉज किया जाएगा।