पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • एमडी डॉ एसएन झा एमजीएम के 36वें अधीक्षक, आज संभाल सकते हैं पदभार

एमडी डॉ एसएन झा एमजीएम के 36वें अधीक्षक, आज संभाल सकते हैं पदभार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेला के सिविल सर्जन डॉ. एसएन झा को एमजीएम का 36 वां अधीक्षक बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसकी प्रति एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसी अखौरी और डॉ. झा को प्राप्त हो गई है। एमसीआई के अस्पताल, काॅलेज निरीक्षण के लिए आने की संभावना को लेकर विभाग की ओर से नए अधीक्षक को तत्काल पदभार लेने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में नए अधीक्षक मंगलवार को पहले हाफ में चार्ज ले सकते हैं। डॉ. झा एमडी मेडिसिन हैं। उन्होंने बताया अस्पताल के डाॅक्टर व कर्मचारी उनकी पूंजी है। उनके सहयोग से लोगों को अस्पताल में मौजूद संसाधन का पूरा लाभ मिले इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। फिर नई सुविधा के लिए प्रयास किया जाएगा ताकि मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़े।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिसूचना जारी

छवि- विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बावजूद किसी तरह का आरोप नहीं लगा है

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर

सरायकेला के सिविल सर्जन डॉ. एसएन झा को एमजीएम का 36 वां अधीक्षक बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसकी प्रति एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसी अखौरी और डॉ. झा को प्राप्त हो गई है। एमसीआई के अस्पताल, काॅलेज निरीक्षण के लिए आने की संभावना को लेकर विभाग की ओर से नए अधीक्षक को तत्काल पदभार लेने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में नए अधीक्षक मंगलवार को पहले हाफ में चार्ज ले सकते हैं। डॉ. झा एमडी मेडिसिन हैं। उन्होंने बताया अस्पताल के डाॅक्टर व कर्मचारी उनकी पूंजी है। उनके सहयोग से लोगों को अस्पताल में मौजूद संसाधन का पूरा लाभ मिले इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। फिर नई सुविधा के लिए प्रयास किया जाएगा ताकि मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़े।

नए अधीक्षक के बारे में जानकारी

मूल निवासी : ग्राम- घंघौर, जिला मधुबनी

वर्तमान पद : 1 मार्च 2018 से सिविल सर्जन सरायकेला

कब होंगे रिटायर : दिसंबर, 2020

इससे पहले कहां रहे पदस्थ

3 जुलाई, 2008 से 30 जनवरी, 2011 तक दुमका सीएस

5 जनवरी, 2001 से जून, 2008 तक गुमला सीएस

राज्य स्वास्थ्य सेवा से जुड़ने से पहले आर्मंड फोर्स मेडिकल कॉलेज पुणे में मेडिकल आफिसर के पद से रिटायर्ड हुए

समय के पाबंद पर काम में लापरवाही करने वालों पर तत्काल कार्रवाई

खबरें और भी हैं...