जेईई एडवांस की वेबसाइट पर पेपर अपलोड, 10 जून को रिजल्ट
इस साल जेईई एडवांस के आर्गेनाइजिंग इन्स्टीट्यूट आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस की अधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार को जेईई एडवांस के दोनों पेपर (पेपर वन और पेपर टू) को अपलोड कर दिया। रात 8 बजे के बाद पेपर वन और पेपर टू को अपलोड किया गया। इस साल ऑनलाइन एक्जाम होने की वजह से परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र नहीं मिला था। जेईई एडवांस की परीक्षा 20 मई को हुई थी। संस्थान ने जेईई एडवांस की परीक्षा में इस साल इंटीजर की जगह डेसिबल में उतर देने के बारे में भी अपना स्पष्टीकरण दे दिया है। अगर किसी सवाल का जवाब 11 है तो उसे 11 या 11.0 नहीं लिखना है। 11.00 सही उतर होगा। जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षार्थियों की ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन) शीट 22 मई मंगलवार को जारी हो जाएगी। ओएमआर शीट 22 से लेकर 25 मई तक जेईई एडवांस की वेबसाइट पर मौजूद होगा। परीक्षार्थी अपना ओएमआर शीट इस दौरान देख सकते हैं। आंसर की 29 मई को जारी होगा। इससे पता चल जाएगा कि किस परीक्षार्थी का स्कोर कितना होगा। 10 जून को जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी होगा।