एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर / रांची
प्रदेश के कस्तूरबा स्कूलों में पढ़ रही छात्राओं को आईआईटी और मेडिकल कॉलेजों में दाखिला के लिए तैयारी कराई जाएगी। इसकी पहल स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के स्तर पर हुई है। सोमवार को इस मुद्दे पर स्कूली शिक्षा सचिव एपी सिंह ने राज्य के सभी डीईओ और डीएसई के साथ बैठक की। उन्हें छात्राओं को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देकर मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला दिलाने लेकर कमेटी गठित की गई। इस कमेटी को जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है। कमेटी को जिम्मेवारी दी गई है कि यहां पढ़ाई कर रही बेटियों को कैसे और बेहतर किया जाए।
एक ही स्कूल में केजी से 12वीं तक होगी पढ़ाई