साकची ठाकुरबाड़ी रोड में एक व्यक्ति ने बीच सड़क पर अपनी प|ी की पिटाई की। फिर उसे एक वाहन के आगे धक्का देकर भाग गया। घटना सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है। पति की पिटाई से आदित्यपुर माझी टोला निवासी गुड़िया देवी के सिर, चेहरे और कंधे पर चोट लगी। गुड़िया देवी का पति अनीस प्रसाद कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-1 में रहते हैं।
घटना के बाद गुड़िया देवी डेढ़ साल के बेटे उत्कर्ष और मां के साथ कदमा थाना पहुंचीं। गुड़िया देवी ने कदमा थाना प्रभारी को बताया- उनकी शादी के पांच साल हो चुके हैं, लेकिन मुश्किल से डेढ़ साल ही ससुराल में रहीं। ससुरालवालों के बहकावे में आकर पति अक्सर मारपीट करने लगे। गर्भावस्था में वह मायके चली गईं। बेटे के जन्म होने पर भी पति देखने नहीं आए। सोमवार को पति ने फोन कर साकची बुलाया था। वह बेटे और मां के साथ साकची गई। ठाकुरबाड़ी रोड में जब वह पति के पास पहुंची तो अचानक वे गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। सड़क किनारे रखी ईंट उठाकर मारने का प्रयास किया। पिटाई करने के बाद पति ने जान से मारने की नीयत से एक वाहन के सामने ढकेल दिया।
गुड़िया ने कहा- अब वह पति के साथ नहीं रहना चाहतीं।
आदित्यपुर में रहती है महिला, कदमा थाने में पति के खिलाफ लिखित शिकायत की
कदमा थाना प्रभारी को दुखड़ा सुनाती गुड़िया देवी (नीले सूट में)।