पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • हक के लिए स्लैग पीकर्स के मजदूर सड़क पर उतरे, कहा सोसायटी को दे स्क्रैप का ठेका

हक के लिए स्लैग पीकर्स के मजदूर सड़क पर उतरे, कहा-सोसायटी को दे स्क्रैप का ठेका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

द आयरन स्लैग पीकर्स लेबरर्स को-आॅपरेटिव सोसाइटी के मजदूरों ने झारखंड मजदूर यूनियन के बैनर तले सोमवार को एसडीओ ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीओ के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां व कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे कर रहे थे। एसडीओ को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि स्लैग गाड़ी का परिचालन नहीं होने के कारण करीब 20 से 25 हजार की आबादी भुखमरी के कगार पर आ गई है। स्लैग से चुंबक की सहायता से लोहा निकाला जा रहा है। मजदूरों के हिस्से में केवल मिट्टी आ रही है। हर दिन ने डंप यार्ड पर 15 गाड़ी हर रोज भेजने की मांग की गई है। टाटा स्टील के स्क्रैप का ठेका सोसायटी की दी जाए। टाटा स्टील की कैंटीन में सोसायटी की महिलाओं को समायोजित करंे, जुबिली पार्क व अक्षेस में सफाई का काम सोसायटी को मिले।

स्कूल में विलय व फीस बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

एसडीओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेसी।

साहस यूथ फ्रंट ने किया प्रदर्शन

साहस यूथ फ्रंट ने जुस्को द्वारा सड़क चौड़ीकरण के दौरान साकची कब्रिस्तान के समीप घेराबंदी करने को लेकर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। डीसी अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि जुस्को के द्वारा साकची गोलचक्कर से कदमा की ओर से जाने वाली स्ट्रेट माइल रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है।

सरकारी स्कूलों का विलय व निजी स्कूल में हर साल हो रही फीस की बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। डीएसई को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों का विलय बंद हो। सीएम रघुवर दास ने दो साल पहले घोषणा की थी कि निजी स्कूलों में री-एडमिशन व हर साल फीस की बढ़ोतरी नहीं होगी। इसके बावजूद निजी स्कूल फीस में बढ़ोतरी कर रहे हैं। अभिभावक परेशान हैं। मौके पर आनंद बिहारी दुबे, अजय कुमार मिश्रा, सूर्या राव, अतुल गुप्ता, शैलेंद्र सिंह व भीम सिंह आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...