पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॉलेजों में होगी इंटरमीडिएट की पढ़ाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर कॉलेजों में इस साल भी इंटरमीडिएट की पढ़ाई हो सकेगी। छात्र संख्या के अनुसार हाई स्कूलों के प्लस टू में उत्क्रमित नहीं होने और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब होने के कारण कॉलेजों में प्लस टू नामांकन की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होगी। मालूम हो कि यूजीसी के आदेशानुसार कॉलेजों को इंटर की पढ़ाई से मुक्त करना था, लेकिन इस बार झारखंड में यह कार्य नहीं हो सकेगा। जिले के कॉलेजों में करीब 15 हजार विद्यार्थी प्लस-2 में नामांकन लेते हैं। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम के प्लस टू स्कूलों में नामांकन लेने की अधिकतम क्षमता 200 से 250 ही है, लेकिन यहां सीट अनलिमिटेड है। अभी आइसीएसई बोर्ड का रिजल्ट निकल गया है।

खबरें और भी हैं...