पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • सरायकेला खरसावां जिला ईकाई का संयोजक बने राजीव रंजन

सरायकेला खरसावां जिला ईकाई का संयोजक बने राजीव रंजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर अन्तरराष्ट्रीय मैथिली परिषद की प्रदेश कार्य समिति की बैठक रांची के श्री महावीर न्यास समिति सभागार में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए झारखंड के चौबीसों जिले की समीक्षा की गई। झारखंड के हरेक जिला में संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में धनबाद, चाईबासा, जमशेदपुर और बोकारो जिले की समीक्षा की गई। साथ ही, अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के गठन का पच्चीस वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह को सफल बनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान संचालन समिति का भी गठन किया गया। प्रदेश कार्य समिति की बैठक में सरायकेला खरसावां जिला ईकाई को प्रदेश अध्यक्ष अमीरी नाथ झा अमर और प्रदेश महासचिव अजय झा के संयुक्त आदेश से कमेटी को भंग कर दिया गया। सरायकेला खरसावां जिला ईकाई का संयोजक राजीव रंजन का मनोनयन किया गया। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कुमार झा ने दी है।

खबरें और भी हैं...