पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • इलाहाबाद बैंक ने बकाएदार की मकान जमीन का अधिग्रहण किया

इलाहाबाद बैंक ने बकाएदार की मकान जमीन का अधिग्रहण किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर सोमवार को इलाहाबाद बैंक साकची शाखा के मुख्य प्रबंधक एन के बोरी ने प्रभारी दंडाधिकारी देवाशीष प्रधान के नेतृत्व मे पुलिस बल के साथ सरफेसी एक्ट के तहत हिल व्यू कालोनी डिमना रोड के रहने वाली शांति देवी के मकान एवं जमीन का अधिग्रहण कर लिया है। मे. एम भी. एस कम्युनिकेशन के प्रोपराइटर मनोरंजन कुमार ठाकुर ने वर्ष 2011 मे बैंक से पैंतालीस लाख का ऋण लिया था जो एनपीए होने की तिथि 10 जुलाई 2013 तक 63,14,744 रु. हो गया था। शांति देवी ने लोन के एवज मे अपना घर एवं जमीन बंधक रखा था। कार्यवाही मे बैंक के प्राधिकृत पदाधिकारी एन के बारी, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...