पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आयकर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने नरेंद्र कर्ण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

आयकर कर्मचारी महासंघ के जमशेदपुर शाखा के नए अध्यक्ष नरेंद्र कर्ण को चुना गया है। जबकि सचिव अविनाश कुमार और कोषाध्यक्ष बलराम रजक को चयनित किया गया है। तीनों पद पर महासंघ का निर्विरोध चुनाव हुआ है। सोमवार को इसकी घोषणा चुनाव पदाधिकारी बलराम मंडल ने की। निवर्तमान कमेटी का कार्यकाल दो मई को खत्म हो गया था। महासंघ का चुनाव कराने के लिए आयकर निरीक्षक बलराम मंडल को चुनाव पर्यवेक्षक सह चुनाव पदाधिकारी बनाया गया था। नई कमेटी 2018-19 के लिए चुनी गई है। चुनाव पदाधिकारी ने कहा- 9 मई को चुनाव की घोषणा की गई थी। तीनों पद के लिए एक-एक नामांकन दर्ज हुआ था। नए अध्यक्ष नरेंद्र कर्ण निवर्तमान महासंघ अध्यक्ष सुशांत पाल की जगह लेंगे, जबकि संतोष कुमार चौबे की जगह अब अविनाश कुमार चुने गए हैं। बलराम रजक दोबारा कोषाध्यक्ष बने हैं।

अध्यक्ष बनने के बाद खुशियां मनाते आयकर कर्मचारी संघ के सदस्य।

खबरें और भी हैं...