पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • अंडर 29 में :साउथ जोन की जीत में अनामिका के बल्ले ने उगले रन

अंडर 29 में :साउथ जोन की जीत में अनामिका के बल्ले ने उगले रन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर साउथ जोन ने ईस्ट जोन को 24 रनों से हरा झारखंड अंतर जोनल अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। साउथ जोन की पारी का मुख्य आकर्षण अनामिका कुमारी की बेहतरीन बल्लेबाजी रही। सोमवार को चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ जोन की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर पूरे 100 रन बनाए। फार्म में चल रही अनामिका कुमारी ने चार चौके की मदद से नाबाद 40 व कुमारी सबिता ने 21 रनों की पारी खेली। ईस्ट जोन की ओर से किरण कुमारी ने चार तथा सुप्रिया सलोनी व अनिता कुमारी, प्रीति कुमारी व नीलम कुमारी ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। जवाब में ईस्ट जोन की टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 76 रन ही बना सकी। लक्ष्मी कुमारी ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली। साउथ जोन की ओर से हीना अनीस ने दो तथा अंजलि दास व मंजू गगराई ने एक-एक सफलता अर्जित की। मैच के अंपायर राजू कुमार पांडेय ने साउथ जोन की अनामिका कुमारी को वूमैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा।

खबरें और भी हैं...