पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • सनराइज क्रिकेट एकेडमी: समर प्रीमियर लीग पर आदित्यपुर वारियर्स का कब्जा

सनराइज क्रिकेट एकेडमी: समर प्रीमियर लीग पर आदित्यपुर वारियर्स का कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर सनराइज क्रिकेट एकेडमी की मेजबानी में आदित्यपुर में आयोजित समर प्रीमियर लीग का खिताब आदित्यपुर वारियर्स ने जीत लिया है। सोमवार को आदित्यपुर में खेले गए फाइनल में आदित्यपुर वारियर्स ने लायंस को हरा दिया। आदित्यपुर वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में दस विकेट पर 122 रन बनाए। किशन ने 36 रन और क्षितिज ने 30 रन बनाए। बन्नी ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आदित्यपुर लायंस की टीम 14 ओवर में 86 रन पर सिमट गई। बन्नी ने 26 रन की पारी खेली। किशन ने चार विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच किशन को घोषित किया गया। बेस्ट बॉलर का खिताब सुयश मिश्रा को दिया गया। आदित्य सिंह बेस्ट बैट्समैन बने। सौम्यदीप बेज को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाइं, तपन महतो और गुरुप्रिया शुभाशीष बेज ने पुरस्कृत किया। मौके पर कोच राजीव कुमार सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...