पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजेंद्र विद्यालय 19 रन से जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर जेएससीए नॉक आउट स्कूल क्रिकेट लीग में सोमवार को राजेंद्र विद्यालय ने आरके मिशन सिदगोड़ा को 19 रन से हरा दिया। टेल्को ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजेंद्र विद्यालय ने 140 रन का योग खड़ा किया। राजेंद्र विद्यालय की ओर से राजेंद्र विद्यालय की ओर से ऋषिकांत ने चार चौके और एक छक्का की मदद से 35 रन, अंकित राज ने 26 रन, देबमाल्या घोष ने 21 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरके मिशन की टीम 121 रन ही बना सकी। ऋषि ने 27, यश द्विवेदी ने 34 और निलय कुमार ने 14 रन बनाए। राजेंद्र विद्यालय के हर्ष ने 13 रन देकर तीन और तानिश ने 20 रन देकर दो विकेट लिए।

खबरें और भी हैं...