पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काशीडीह हाई स्कूल पांच विकेट से जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर जेएससीए नॉक आउट स्कूल क्रिकेट लीग में सोमवार को अपने गेंदबाजों एवं बल्लेबाजों के मिले-जुले प्रयास की बदौलत काशीडीह हाई स्कूल ने चिन्मया विद्यालय को पांच विकेट से हरा जमशेदपुर स्कूल नॉकआउट क्रिकेट में आसान जीत दर्ज की। टेल्को मैदान में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चिन्मया विद्यालय की टीम ने 17 ओवर में छह विकेट पर 111 रनों का स्कोर खड़ा किया। तरणदीप सिंह ने 24 व प्रतीक आकाश ने 20 रनों की पारी खेली। काशीडीह की ओर से मो. वसीम ने दो तथा अविनाश और विग्नेश यादव ने एक-एक सफलता अर्जित की।

खबरें और भी हैं...