वोटर लिस्ट में संशोधन को लेकर मिंदी और मुखे गुट भिड़े, हाथापाई, कुर्सी चली
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के चुनाव की तिथि व वोटर लिस्ट फाइनल करने को लेकर बुधवार को सीजीपीसी कार्यालय में बैठक हंगामेदार रही। प्रधान पत्र के दोनों उम्मीदवार हरमिंदर सिंह मिंदी व गुरमुख सिंह मुखे भिड़ गए। विवाद वोटर लिस्ट को लेकर शुरू हुआ।
बैठक में जैसे ही चुनाव संयोजक दलजीत सिंह दल्ली ने वोटर लिस्ट को फाइनल करते हुए लिस्ट में 146 वोटर की घोषणा की मिंदी नाराज हो गए। उन्होंने संयोजक पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। मिंदी उस वोटर लिस्ट पर चुनाव करने की मांग कर रहे थे जिसके आधार पर संयोजक का चुनाव हुआ था। जबकि दल्ली नए वोटर लिस्ट के आधार पर चुनाव कराने पर अड़ गए। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद मिंदी व चुनाव संयोजक से हटकर मुखे व मिंदी के बीच शुरू हो गया। दोनों के बीच कहासुनी से मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों के बीच कुर्सियां चलीं। चुनाव संयोजन कमेटी के सदस्य व वहां मौजूद थाना प्रभारी मदन कुमार बीच बचाव करते रहे। इसकी सूचना जैसे ही प्रशासन के आला अधिकारियों को हुई मौके पर दलबल के साथ एसडीओ माधवी मिश्रा, सिटी एसपी प्रभात कुमार, सिटी डीएसपी अनुदीप सिंह व बिरसानगर थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह पहुंचे। इन अधिकारियों ने सबसे पहले वहां मौजूद दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों को सीजीपीसी कार्यालय से बाहर कराया। सिटी एसपी के निर्देश पर मिंदी, मुखे व चुनाव पदाधिकारियों को साकची थाने लाया गया।
एसडीओ व एसपी भी पहुंचे, साकची थाने में दोनों गुटों को समझाया, आज दर्ज कराएंगे केस
दलजीत सिंह दल्ली से वोटर लिस्ट छिनने का प्रयास
वोटर लिस्ट में संशोधन का मिंदी से किया विरोध
वोटर लिस्ट के विवाद का मुख्य कारण उस वोटर लिस्ट में संशोधन है, जिससे चुनाव कन्वेनर का चुनाव हुआ है। इस लिस्ट में कुल 147 वोटर थे। लेकिन जो नया लिस्ट जारी हुआ उसमें 146 वोटर रह गए। इस वोटर लिस्ट से सोनारी गुरूद्वारा 10 वोटर को बाहर कर चुनाव कमेटी ने जेम्को गुरूद्वारा के 7 तथा स्त्री सतसंग सभा के दो समेत कुल 9 वोटर को जोड़ दिया गया है। सोनारी गुरूद्वारा के अधिकतर वोटर मिंदी के समर्थक माने जाते हैं। जबकि जेम्को गुरूद्वारा व स्त्री सत्संग सभा के जो वोटर जुड़े हैं। वे मिंदी समर्थक बताए जाते हैं। इसी वजह से मिंदी वोटर लिस्ट में संशोधन का विरोध कर रहे हैं।
एसडीओ, सिटी एसपी से गुहार लगाते प्रधान प्रत्याशी मिंदी
मुखे और हरमिंदर सिंह के बीच तीखी बहस
प्रधान प्रत्याशी मुखे: मुझ पर रिवाल्वर तान दी, मिंदी ने गला दबाया
थाना प्रभारी के खिलाफ लगे नारे
विवाद के बीच साकची थाना प्रभारी मदन कुमार की भूमिका पर भी मिंदी समर्थक सवाल उठा रहे हैं। उनकी माने तो थाना प्रभारी मुखे के पक्ष में उतर आए हैं। वहीं विवाद के बीच मिंदी समर्थकों ने थाना प्रभारी मदन कुमार के खिलाफ नारेबाजी भी की और उन्हें पूरे चुनावी प्रक्रिया से दूर रखने की मांग की।
प्रधान प्रत्याशी मिंदी: विरोध किया तो धमकी दी, मुखे से जान को खतरा
गुरमुख सिंह मुखे, प्रत्याशी
मैं विवाद में नहीं पड़ना चाहता था। मिंदी समर्थकों ने मुझ पर रिवाल्वर तान दिया और मुझे मारने की कोशिश की। यहां तक की मिंदी ने मेरा गला दबा दिया। मैं किसी तरह इन लोगों से खुद को बचा पाया हूं। इंद्रजीत, मिंदी चुनाव टालना चाहते हैं।
इसलिए विवाद...
सोनारी गुरूद्वारा के 10 वोटर को बाहर कर जेम्को गुरूद्वारा के 7 तथा स्त्री सतसंग सभा के दो वोटर को जोड़ दिया
दलजीत सिंह दल्ली, कन्वेनर
मिंदी जानबूझकर चुनाव चुनाव को टालना चाहते हैं। इसलिए वे अलग-अलग बहाना बनाकर विवाद खड़ा कर रहे हैं। आज भी विवाद की शुरुआत उन्होंने ने ही की है। इनका एकमात्र उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को बाधित करना है।
सुरजीत व संयोजक के बीच विवाद
बैठक में पहुंचे हरमिंदर सिंह मिंदी अपने साथ सुरजीत सिंह को लेकर पहुंच गए। इससे चुनाव संयोजक दलजीत सिंह दल्ली नाराज हो गए और सुरजीत सिंह को बाहर जाने को कह दिया। इस पर सुरजी सिंह भी अड़ गए और कहा कि वे बाहर नहीं जाएंगे। इसके बाद दोनों में कहा सुनी होने लगी।
रो पड़े मिंदी
हरमिंदर सिंह मिंदी, प्रत्याशी
चुनाव संयोजक अपने ढंग से तैयार किए गए वोटर लिस्ट को मुझसे जबरदस्ती अनुमोदित करवाना चाहते थे। मैंने विरोध किया। ये लोग मुझे जान से मारने की धमकी देने लगे। मुखे मुझसे उलझ गए। मुझे इन लोगों से जान का खतरा है।