रमजान का चांद दिखा लोग आज से रखेंगे रोजा
जमशेदपुर | मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमजान गुरुवार से शुरू होगा। बुधवार को चांद दिखाई दिया है। गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा। इमारत शरिया ने चांद देखे जाने का एलान किया है। रांची इमारत की दारूल कजा के काजी-मुफ्ती मो. अनवर कास्मी ने बताया कि रमजान-उल-मुबारक का चांद देखा गया है जिसकी तसदीक भी कर ली गई है। इसलिए रमजान महीने की पहली तारीख 17 मई से रोजा रखा जाएगा। पहला रोजा करीब 15 घंटा 11 मिनट व अंतिम रोजा 15 घंटा 35 मिनट का होगा। मौलाना मुफ्ती सऊद आलम कासमी इमारत-ए-शरिया जमशेदपुर ने बताया कि तमिलनाडु, केरल, लखनऊ, दिल्ली आदि में चांद देखने की तस्दीक की गई। गुरुवार से रोजा रखा जाएगा। वहीं, रांची एदार-ए-शरिया झारखंड के नाजिम आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी और अल्लामा सैयद शाह अलकमा शिबली ने एलान किया कि चांद कहीं नजर नहीं आया, इसलिए गुरुवार से तरावीह और शुक्रवार से रोजा रखा जाएगा।