आयुष पांच अंक के साथ शीर्ष पर
जमशेदपुर | जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज प्रतियोगिता में बुधवार को आयुष अग्रवाल ने पांच राउंड के बाद पांच अंक के साथ चोटी पर पहुंच गए हैं।
कुमार उत्कर्ष, लोकेश कुमार, चंदन कुमार प्रसाद, जगन्नाथ प्रसाद शर्मा, अंशुल निगम, अजीत माशी, देबांजन सासमल, भोलानाथ दास और अनुराग पाणिग्रही के 4.5-4.5 अंक हैं। बोर्ड नंबर एक पर कुमार उत्कर्ष और लोकेश कुमार के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। दूसरे नेबर के बोर्ड पर आयुष अग्रवाल ने प्रचेता अग्रवाल को हरा दिया। बोर्ड नंबर तीन पर चंदन कुमार प्रसाद और जगन्नाथ प्रसाद शर्मा ने ड्रॉ पर सहमत हुए। अंशुल निगम ने अपूर्व विवेक को, देबांजन ने अर्चित जायसवाल को, भोलानाथ दास ने अभ्रदीप बनर्जी को, संचित मुखर्जी ने अजीत कुमार को, विकास कालिंदी ने आशुतोष घोष को, कुमार सतीश ने अनमोल राज को, शिवम गुप्ता ने भारती मिश्रा को, कुमार संकल्प ने अनुराग कुमार झा को हराया।
प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों की उम्र छह से कम : प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों की उम्र छह से भी कम है। साई शंकर सिंह, आयुष डे, पनव अग्रवाल और नविका जायसवाल की उम्र छह से कम है। चंदन दास प्रतियोगिता के सबसे उम्र दराज खिलाड़ी हैं। चंदन दास की उम्र 64 वर्ष है।