पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • 2017 के मुकाबले अप्रैल में माल ढुलाई से दपू रेलवे को 829% अधिक मुनाफा

2017 के मुकाबले अप्रैल में माल ढुलाई से दपू रेलवे को 829% अधिक मुनाफा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन ने माल ढुलाई के क्षेत्र में महज एक माह में 1017.12 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह कमाई अप्रैल 2018 की है। अप्रैल-2017 से तुलना करें, तो इसमें 829 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। अप्रैल 2017 में दक्षिण पूर्व रेलवे ने माल ढुलाई से महज 109.44 करोड़ की कमाई की थी। अप्रैल-2017 में जहां कुल माल ढुलाई महज 0.47 लाख टन की गई, वहीं अप्रैल 2018 में 11.89 लाख टन माल ढुलाई की गई।

अगर बात माल ढुलाई की करें तो इसमें सबसे ज्यादा आयरन ओर था। अप्रैल-2018 में 5.96 लाख टन आयरन ओर, 2.72 लाख टन कोयला, 1.21 लाख टन पिग आयरन व तैयार स्टील और 1.03 लाख टन सीमेंट की ढुलाई हुई। अधिकारियों ने संबंधित विभाग को बधाई दी है। माल ढुलाई रेलवे की रीढ़ माना जाता है। भारतीय रेल के सफल संचालन में माल ढुलाई का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। इसकी कमाई से ही रेलवे का संचालन हो पाता है।

खबरें और भी हैं...