पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

13 करोड़ की स्टेशन बड़ौदा घाट सड़क में आ रही दरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर स्टेशन से बागबेड़ा बड़ौदा घाट मुख्य सड़क में जगह जगह दरारें आ रही है। इसका निर्माण हाल ही में करीब 13 करोड़ की लागत से हुआ था। सड़क का कार्य कीताडीह रनिंग रुम के पास मोड़ में अभी अधूरा ही है। ऐसे में सड़क पर दरारें पड़ना कार्य में अनियमितता की पोल खोलता है। पिछले दिनों हाई स्कूल के पास नाली के उपर रखे गए स्लैब टूट गया था। यह स्लैब रिक्शा का भार भी सहन कर रहे हैं। आनन फानन में पंचायत प्रतिनिधियों की शिकायत पर दूसरा स्लैब लगा दिया गया। इस सड़क को बनवाने में प्रतिनिधियों के पसीने छूट गए थे।

खबरें और भी हैं...