पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • आपके दरवाजे पर जाकर डाकिए के जरिए लेनदेन करेगा डाक विभाग का भुगतान बैंक, पासबुक नहीं एसएमएस मिलेगा

आपके दरवाजे पर जाकर डाकिए के जरिए लेनदेन करेगा डाक विभाग का भुगतान बैंक, पासबुक नहीं एसएमएस मिलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अश्विनी रघुवंशी जमशेदपुर

भारतीय डाक भुगतान बैंक जल्द अस्तित्व में होगा। सुदूर गांवों के भीतर भी शाखा डाकघर को चलाने वाले ग्रामीण डाक सेवक आम लोगों के दरवाजे पर जाएंगे, केश लेंगे और देंगे। कोई पासबुक नहीं होगा। बॉयोमेट्रिक्स सिस्टम के तहत अंगूठा का निशान लिया जाएगा।

फिर मोबाइल एप्स पर लेन देन दर्ज होगा। तुरंत मोबाइल पर एसएमएस चला जाएगा। मगर भुगतान बैंक में नेट बैंकिंग की सुविधा जरूर दी गई है। नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान बैंक में जमा राशि इधर से उधर भेजी जा सकेगी। टेल्को वर्क्स और चक्रधरपुर उप डाक घर और उससे संबद्ध शाखा डाक घर से भुगतान बैंक की शुरुआत होगी। डाक बैंक जरूर खोला गया था। मगर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने उसे बैंक का दर्जा नहीं दिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से स्वीकृति के बाद भारतीय डाक भुगतान बैंक खोला गया है। भुगतान बैंक में बचत के साथ चालू खाता खोला जाएगा। छोटे दुकानदारों का चालू खाता खुलेगा। उन्हें मोबाइल के साथ फिंगर प्रिंट रीडर दिया जाएगा। खाता खोलने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अनिवार्य है। क्यू आर कार्ड भी दिया जाएगा जो एटीएम कार्ड जैसा होगा। जहां भी भुगतान बैंक का चालू खाता होगा, वहां पर क्यू आर कार्ड से खरीददारी हो सकेगी। मगर भुगतान बैंक में जिन लोगों का बचत खाता खुलेगा, वे उसमें एक लाख रुपए से अधिक नहीं रख सकेंगे, न उससे अधिक रकम जमा होगी। ग्रामीण डाक सेवक 5 हजार रुपए का भुगतान तुरंत कर सकेंगे। इससे अधिक रकम के लिए संबंधित उप डाक घर से ऑनलाइन मंजूरी ली जाएगी।

निकट भविष्य में 344 शाखा डाकघर में होगी यह सुविधा

 भारतीय डाक भुगतान बैंक नया प्रयोग है। सुदूर इलाके में बैंकिंग की सुविधा नहीं है। भुगतान बैंक में डाक विभाग के लोग दरवाजे पर जाकर राशि लेंगे और देंगे। इसके लिए ग्रामीण डाक सेवक को मोबाइल फोन पर बुलाना होगा। इसमें नेट बैंकिंग भी है। बहुत जल्द यह सुविधा शुरू हो जाएगी।  विमल किशोर, वरीय डाक अधीक्षक, जमशेदपुर मंडल

खबरें और भी हैं...