पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • शहर के छात्रों के लिए डीयू के कॉलेजों में दाखिले का सपना आसान

शहर के छात्रों के लिए डीयू के कॉलेजों में दाखिले का सपना आसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

शहर के विद्यार्थियों के लिए देश के अव्वल कॉलेजों में दाखिला इस साल आसान रहेगा। इस साल बारहवीं वाणिज्य और कला में ओवरऑल रिजल्ट न केवल बेहतर हुआ है बल्कि ज्यादा सर्वाधिक अंकों का उछाल भी ज्यादा रहा है।

ऐसे में देश के उम्दा कॉलेजों में दाखिला का सपना उनके लिए आसान रहेगा। वाणिज्य में 94.75 फीसदी अंक लाने वाली एलएफएस की छात्रा नायोनिका भट्टाचार्या कहती है-कोशिश होगी कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के जो बेस्ट कॉलेज हैं, वहां से पढ़ाई करूं। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) पहली पसंद है। एसआरसीसी के साथ ही लेडी श्रीराम कॉलेज दूसरा च्वाइस है। आर्ट्स में 89 फीसदी अंक लाने वाली स्वाति कुमारी कहती है-डीयू पहली पसंद है। डीयू के साथ ही पुणे के कॉलेजों में भी दाखिला के लिए ट्राई करूंगी।

सर्वाधिक अंकों के उछाल होने से अच्छे कॉलेजों के कट ऑफ को पार कर सकेंगे स्टूडेंट्स, पुणे का फर्ग्यूसन कॉलेज पहली पसंद

डीयू ने कट ऑफ का शिड्यूल भी जारी कर दिया

डीयू ने कटऑफ का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। मेरिट पर आधारित सभी कोर्स के लिए पहली कटऑफ 19 जून को जारी होगी, जिसके आधार पर 19 से 21 जून तक डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, एडमिशन की मंजूरी और फीस भरने का प्रोसेस पूरा होगा। दूसरी कटऑफ 25 जून को आएगी और इसी दिन से लेकर 27 तक एडमिशन प्रोसेस जारी रहेगा। तीसरी कटऑफ 30 जून को आएगी और 3 जुलाई को स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकेंगे। चौथी कटऑफ 6 जुलाई को आएगी और 6 से 9 जुलाई तक एडमिशन होंगे। पांच वी कटऑफ 12 जुलाई को जारी होगी और इसके आधार पर 12 जुलाई से 14 जुलाई तक एडमिशन होंगे। मॉर्निंग कॉलेजों में एडमिशन सुबह 9:30 से 1:30 बजे तक और इवनिंग कॉलेजों में एडमिशन शाम 4 बजे से 7 बजे तक चलेंगे। रविवार को एडमिशन नहीं होंगे। एडमिशन की मंजूरी के बाद स्टूडेंट्स को यूजी पोर्टल में जाकर ऑनलाइन फीस पेमेंट करना होगा। फीस एडमिशन के अंतिम दिन के अगले दिन 12 बजे तक जमा की जा सकती है।

2.5 हजार स्टूडेंट्स जाते हैं बाहर

स्नातक में कला और वाणिज्य की पढाई के लिए शहर के ढ़ाई हजार स्टूडेंट्स हर साल दूसरे शहरों में जाते हैं। शहर में बेहतर कॉलेज नहीं होने की वजह से वे दिल्ली, मुंबई, पुणे, बंगलुरू, चंडीगढ़, कटक और कोलकाता जाते हैं।

डीयू पहले, पुणे, बेंगलुुरु और कोलकाता बाद में

शहर के विद्यार्थियों की पहली पसंद दिल्ली यूनिवर्सिटी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेन्ट स्टीफन्स कॉलेज, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हिन्दू कॉलेज, हंसराज कॉलेज, मिरांडा हाउस, रामजस कॉलेज, इंद्रप्रस्थ कॉलेज ऑफ वुमेन, किरोड़ीमल कॉलेज और दौलत राम कॉलेज सरीखे कॉलेज उनकी पहली पसंद होते हैं। औसत अंक लाने वाले विद्यार्थियों की पसंदीदा डेस्टिनेशन पुणे होता है। पुणे का फर्गूसन कॉलेज उनकी पहली पसंद होता है। इसके अलावा सिमबायोसिस और बीएम कॉलेज में शहर के छात्र सबसे ज्यादा दाखिला लेते हैं। पुणे के कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए स्टूडेंट्स 7 जून तक अप्लाई कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...