पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिरसानगर : एसडीओ से जमीन पर कब्जे की शिकायत की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर बिरसानगर जोन नंबर छह निवासी नीलमणि खाखा ने बुधवार को एसडीओ से मुलाकात कर उनकी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि गोलमुरी क्लब के पास बिरसानगर थाना क्षेत्र में 4.25 एकड़ जमीन है। कुछ हिस्से में गीतांजलि फ्लैट का निर्माण हो चुका है। बची हुई जमीन भू-माफिया घेरने की तैयारी कर रहे हैं। उसमें बालू, ईंट गिराई जा चुकी है। थाना का भी उन्हें संरक्षण है। उनकी नहीं सुनी जाती है। नागेंद्र श्रीवास्तव व सुरेंद्र श्रीवास्तव जाली कागज बनाकर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इनके द्वारा घर पर हमला भी किया जा चुका है। इनसे मेरे परिवार को जानमाल का भी खतरा है।

खबरें और भी हैं...