जमशेदपुर | टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के इंस्ट्रक्टर संदीप टोलिया समेत ओडिशा की स्वर्णलता दलाई और उत्तराखंड की पूनम राणा ने सोमवार की सुबह माउंट एवरेस्ट की फतह की। सबसे पहले 42 वर्षीय संदीप टोलिया सुबह 7 बजकर 57 मिनट पर एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे। 13 मिनट बाद 20 वर्षीय स्वर्णलता दलाई पहुंचीं। 21 वर्षीय पूनम राणा नौ बजकर 30 मिनट पर एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचीं। तीनों पर्वतारोही 25 फरवरी को जमशेदपुर से नई दिल्ली और 25 मार्च को नई दिल्ली से काठमांडू के लिए रवाना हुए थे। डीबी स्टार पेज 3 भी देखें
दाएं से संदीप, पूनम व स्वर्णलता।