पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निकायों में पॉलीथिन पर रोक लगे : शर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक राजेश शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर नगर निकायों को निर्देश जारी किया है। उन्होंने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जमशेदपुर अक्षेस, मानगो अक्षेस, जुगसलाई नगरपालिका समेत तमाम निकायों के पदाधिकारियों के साथ स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की। उन्होंने बीट प्लास्टिक पॉल्युशन को अपनाने का निर्देश दिया। प्लास्टिक के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाने का निर्देश दिया। निदेशक ने पॉलिथीन रोक को लेकर जमशेदपुर अक्षेस के कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में चलाए जा रहे \\\"सेल्फी विद क्लॉथ बैग’ मुहिम को दूसरे निकायों में भी अपनाया जाना चाहिए। निदेशक ने पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करने का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...