पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • टीएमएल एंड ड्राइवलाइन्स वर्कर्स यूनियन में मनी राजीव की पुण्यतिथि

टीएमएल एंड ड्राइवलाइन्स वर्कर्स यूनियन में मनी राजीव की पुण्यतिथि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर टीएमएल एंड ड्राइवलाइन वर्कर्स यूनियन कार्यालय मे सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 21 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय गांधी की तस्वीर पर माला पहनाकर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बी के शर्मा ने राजीव गांधी को स्वप्नद्रष्टा बताया और कहा कि आज देश सूचना तकनीक के क्षेत्र में जो आगे बढ़ा है, उसमें उनका महान योगदान है। इस कार्यक्रम में टेल्को को ऑपरेटिव सोसाइटी के पूर्व सदस्य रियाजुद्दीन खान, टीएमएल एंड ड्राइवलाइंस वर्कर्स यूनियन के एसएन सिंह, पीके दास, वरूण सिंह, केपी शर्मा, आर के प्रसाद, एचडी प्रभाकर, नवीन सोलंकी, अरविंद कुमार, अमित सिंह, सुदीप सिन्हा और नवीन कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...