पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • मनमाफिक स्ट्रीम चुनने के लिए आईआईटी खड़गपुर के विद्यार्थियों ने नामांकन की जानकारी देने के लिए टूर वीडियो लांच किया

मनमाफिक स्ट्रीम चुनने के लिए आईआईटी खड़गपुर के विद्यार्थियों ने नामांकन की जानकारी देने के लिए टूर वीडियो लांच किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरा रैंक 200 है। बेहतर प्लेसमेंट के लिए मुझे इलेक्ट्रॉनिक्स या मैथ एंड कम्प्यूटिंग स्ट्रीम में जाना चाहिए?

मेरा रैंक 1000+ है। मैंने कृषि एवं खाद्य इंजीनियरिंग ब्रांच का चयन किया है। इसमें रोजगार की संभावनाएं कैसी है?

वीडियो हुआ वायरल, अब तक 15 हजार विद्यार्थियों ने वीडियो को देखा है

सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने आईआईटी एडमिशन से संबंधित जानकारी देने के लिए एक टूर वीडियो लांच किया है। यह टूर वीडियो संस्थान की सुविधाओं के साथ ही इस साल दाखिला को लेकर होने वाली काउंसलिंग के बारे में पूरी जानकारी देगा। संस्थान के छात्र व्योम श्रीवास्तव ने बताया कि आईआईटी में दाखिला को लेकर विद्यार्थियों को सही जानकारी मिले, इसके लिए हमने इस टूर वीडियो को लांच किया है। बकौल व्योम श्रीवास्तव, सही संस्थान के साथ ही स्ट्रीम का चयन एक मुश्किल प्रक्रिया होती है। जानकारी के अभाव में कई बार स्टूडेंट्स अपनी रूचि के अनुरूप ब्रांच का चयन नहीं कर पाते। हमारी कोशिश है कि जेईई एडवांस देने वाले उम्मीदवार इस वीडियो के जरिए सही जानकारी लें और फिर काउंसलिंग में भाग लें। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और अब तक 15 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने इसे देखा है। यही नहीं आईआईटी खड़गपुर के फेसबुक पेज पर भी ऑप्शन दे रखा है।

आईआईटी खड़गपुर ने अपने पाठ्यक्रम को और लचीला बनाया

19 जून से शुरू होगी काउंसलिंग

आईआईटी समेत एनआईटी की काउंसलिंग प्रक्रिया 19 जून से शुरू होगी। जमशेदपुर के अधिकतर पैरेंट्स आईआईटी खड़गपुर में रिपोर्टिंग करते हैं। विद्यार्थियों को किसी भी आईआईटी में दाखिला के लिए अपने नजदीकी आईआईटी में रिपोर्ट करना जरूरी होता है।

अमूमन देखा जाता है कि जेईई एडवांस क्वालिफायर अपनी रूचि के बजाए प्लेसमेंट को तव्वजो देते हैं। आईआईटी खड़गपुर के सीनियर स्टूडेंट्स आशुतोष अग्रवाल कहते हैं- आईआईटी खड़गपुर का प्लेसमेंट इसलिए बेहतर रहा है क्योंकि इसका पाठ्यक्रम काफी लचीला होता है। पाठ्यक्रम को और लचीला बनाने के लिए आईआईटी खड़गपुर ने माइक्रो स्पेशलाइजेशन शुरू किया है, जिसके तहत स्टूडेंट्स कोर स्ट्रीम के साथ किसी एक क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं। मसलन फाइनांस इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग इंटरप्रिन्योरशिप, इनर्जी इंजीनियरिंग, इकोलॉजिकल इंजीनियरिंग और डिजाइन इंजीनियरिंग। इससे विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ जाती है। बाहर से आने वाली कंपनियों ने संस्थान के विद्यार्थियों की उद्यमशीलता को सराहा है।

खबरें और भी हैं...